Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways View Content in Hindi
View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे में

विभाग

समाचार

रे.वि.के अधीकृत ठेकेदार

निविदा सूचना

भा०रे० कार्मिक

हमसे संपर्क करें



Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
राजभाषा की गतिविधियाँ

राजभाषा का संगठनात्मक चार्ट

श्री समीर दिघे

मुख्य परियोजना निदेशक

श्री एस.तामरै सेल्वन

उप मुख्य राजभाषा अधिकारी

श्रीमती जी.ईश्वरी

वरिष्ठ अनुवादक

 

हिंदी पुस्तकालय

रेल विद्युतीकरण/चेन्नै परियोजना के हिंदी पुस्तकालय में फिलहाल 1053 किताबें उपलब्ध हैं।

सभी पुस्तकें श्रेणीवार व्यवस्थित हैं।

हिंदी पुस्तकालय रेवि/चेन्नै में उपलब्ध पुस्तकों की सूची

1. वर्ष 2022 तक उपलब्ध पुस्तकों की सूची 2022

2. अतिरिक्त पुस्तकों की सूची (वित्तीय वर्ष 2022-23)

फोटो गैलरी

1. गैलरी (दिसंबर 2021 - दिसंबर 2022)

2. गैलरी (जनवरी 2023 - मार्च 2023)

 
 

विभाग की गतिविधियां

राजभाषा विभाग की गतिविधियां (वर्ष 2023)

             गणतंत्र दिवस

  • दि.26.01.2023 को रेवि/चेन्नै परियोजना में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंध/कोर के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन द्विभाषी में किया गया।

              कोर/प्रयागराज में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के लिए आधिकारी व कर्मचारियों का नामन

  • 19.01.2023 को  प्रधान कार्यालय/कोर में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए रेवि/चेन्नै कार्यालय से टिप्पण व प्रारूप लेखन पर्तियोगिता  के लिए एक अधिकारी एवं कर्मचारी, हिंदी निबंध प्रतियोगिता के लिए दो कर्मचारीगण और हिंदी  वाक् प्रतियोगिता के लिए दो कर्मचारियों को नामित करके कोर कार्यालय को भेजा गया।

राजभाषा प्रश्नोत्तरी

  • दि.20.02.2023 को सुबह 11.00 बजे अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सीनियर एवं जूनियर के लिए अलग-अलग प्रश्नोत्तरी का आयोजना किया गया।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

  • दि.20.02.2023 के दोपहर 15.00 बजे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक मुख्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता पर संपन्न हुई। बैठक के दौरान भारत के प्रसिद्ध कवि अमीर कुसरो की जीवनी और उनकी काव्य प्रतिभा के कुछ अंश पढ़कर सुनाया गया। बैठक के बाद प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को मुख्य परियोजना निदेशक महोदय द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।

रेल सप्ताह समारोह

  • दि.20.02.2023 (दोपहर 16.00 बजे) को रेवि/चेन्नै परियोजना में रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में सराहनीय कार्य करने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्य परियोजना निदेशक महोदय द्वारा द्विभाषी प्रमाणपत्र एवं शील्ड वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बैनर, 85 प्रमाणपत्र एवं शील्ड द्विभाषी में तैयार किया गया।

              महिला दिवस समारोह

  • दि.10.03.2023 को रेल विद्युतीकरण/चेन्नै कार्यालय में रिवो/पेसिडेंट की अध्यक्षता पर महिला दिवस समारोह मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कविता पाठ की प्रसतुतिकरण और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया गया। पहली बार महिला दिवस बैनर द्विभाषी में बनाया गया।

 

राजभाषा विभाग की गतिविधियां (वर्ष 2022)

  • 17.01.2022 को चेन्नै परियोजना में ऑनलाइन के ज़रिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी चलाई गई और सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
  • 24.01.2022 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रसिद्ध हिंदी कवयित्री मीराबाई की जीवनी और उनकी कविताओं के कुछ अंश का वाचन किया गया।
  • 26.01.2022 को गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर मुख्य परियोजना निदेशक ने महाप्रबंधक/कोर के संदेश का वाचन अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी किया।
  • फरवरी महीने में हिंदी प्राज्ञ परीक्षा में उत्तीर्ण कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं वैयक्तिक वेतन प्रदान करने से संबंधित कार्य पूरा किया गया।
  • मार्च महीने के दौरान हरेक अनुभाग द्वारा कोर कार्यालय को भेजे जा रहे आवधिक मासिक गोपनीय अर्ध सरकारी पत्र - पी सी डी ओ के प्रमुख विषय एवं आवरण पत्रों का हिंदी अनुवाद एवं टंकण द्विभाषी में करने का कार्य किया।
  • 25.04.2022 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक मुख्य परियोजना निदेशक महोदय की अध्यक्षता पर संपन्न हुई। बैठक के दौरान महशूर कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की जीवनी और उनकी काव्य प्रतीभा के कुछ अंश पर प्रकाश डाला गया।
  • 25.04.2022 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद मुख्य परियोजना निदेशक महोदय ने हिंदी में सराहनीय कार्य किए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार वितरित किया।
  • मई महीने में हिंदी पुस्तकालय में उपलब्ध 1030 पुस्तकों की सूची संख्यावार, विधावार टंकण करने का कार्य किया और उचित ढंग से सूची के अनुसार अल्मारी में व्यवस्थित करके रखने का कार्य किया इसके अलावा रेल विद्युतीकरण/चेन्नै परियोजना की संगठनात्मक चार्ट, टेलिफोन नंबर आदि वेबसाइट पर अपलोड करने उसका हिंदी अनुवाद एवं टंकण संबंधी कार्य किया
  • 15.06.2022 को ई-ऑफिस और हिंदी विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया और इसमें बीस कर्मचारियों ने भाग लिया।
  • 27.07.2022 को मुख्य परियोजना निदेशक की महोदय की अध्यक्षता पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद राजभाषा प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
  • अगस्त महीने के दौरान हिंदी सप्ताह समारोह से संबंधित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।
  • 15.08.2022 स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद मुख्य परियोजना निदेशक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी पढ़कर सुनाया।
  • दिनांक 14.09.2022 को हिन्दी दिवस मनाया गया और उस दिन मुख्य परियोजना निदेशक ने गृह मंत्री के हिन्दी दिवस संदेश का वाचन किया और उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच रेल मंत्री के हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया। दिनांक 14.09.2022 से एक सप्ताह तक हिन्दी सप्ताह मनाया गया। इस सिलसिले में हिन्दी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, हिन्दी अनुवाद प्रतियोगिता, हिन्दी पठन एवं श्रृतलेखन प्रतियोगिता, राजभाषा प्रश्न संबंधी प्रतियोगिता, वाक् प्रतियोगिता, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
  • 26.09.2022 को हिंदी सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया। उस दिन मुख्य परियोजना निदेशक महोदय ने माननीय रेल मंत्री के संदेश का वाचन किया और विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित किया। रेवि/चेन्नै परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
  • अक्तूबर महीने के दौरान हिंदी पत्रिकाओं के लिए चंदा भरने का कार्य पूरा किया।
  • दिनांक 07.11.2022 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान राजभाषा और सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्नोत्तरी उप मुख्य राजभाषा अधिकारी की अध्यक्षता पर आयोजित की गई। बैठक के अंत में मुख्य परियोजना निदेशक महोदय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। इस महीने के दौरान कोर बेबसाइट में रेवि/चेन्रै परियोजना की राजभाषा गतिविधियां द्विभाषी में अपलोड करने का कार्य किया गया। राजभाषा कार्यक्रम से संबंधित फोटो वेबसाइट में अप्लोड करने का कार्य भी किया गया।
  • दिसंबर महीने के दौरान हिंदी वार्तालाप संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिंदी पुस्तकालय के लिए हिंदी पुस्तकें खरीदने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

वर्ष 2021

  • पिछले वर्ष 25.10.2021 को कोर/प्रयागराज स्तर पर आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं में चेन्नै परियोजना को दो पुरस्कार मिला हैं।
  1. श्रीमती उमा गणेश, सहायक लेखा अधिकारी/रेल विद्युतीकरण/चेन्नै परियोजना को हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिला है।
  2. श्री प्रेमदान होरो, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर/बिजली अनुभाग/रेल विद्युतीकरण/चेन्नै परियोजना को हिंदी निबंध प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार मिला है।         

 

                                                                                                      ----------

 

 

दि.10.03.2023 को अपडेट किया गया ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Source : कोर की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है CMS Team Last Reviewed on: 21-03-2023  

  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.